न्यूयार्क (टीएसएन)। अंधेरों में रोशनी दिखाने वालों को सद्गुरु भी आशीष बख्शते हैं, यह अनेक धार्मिक ग्रंथों में भी वर्णित है। उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए व्हाइट हाउस की पूर्व मुख्य सलाहकार, मानवाधिकारीवादी इवांका ट्रम्प यूक्रेन में छाये अंधेरे को दूर करने के लिए जनरेटर को दान देंगी।
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से लम्बी लड़ाई चल रही है। जब-जब ऐसा लगा है कि दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त हो सकता है तो उस समय रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचाया। ब्लादीमीर पुतिन के युद्ध के निर्णय के पश्चात रूस की अंदरूनी हालत को बेहतर नहीं कहा जा सकता है। वहां पर भारी संकट पैदा हो गया है। बेरोजगारी काफी बढ़ी है और नवयुवतियों को जिस्मफरोशी जैसे धंधे को अपनाना पड़ रहा है।
अपने देश की बेटियों की हालत को सुधारने के स्थान पर अभी भी ब्लादीमीर पुतिन की कोशिश है कि वह दुनिया के समक्ष स्वयं को एक मजबूत नेता के रूप में पेश करें। पिछले लगभग दो दशक से वे रूस की सत्ता पर प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से काबिज हैं। वहीं यूक्रेन की विद्युत व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया गया है।
द भिंडरावाला फाइल्स : इतिहास को दोरहा रहा है अमृतपाल
लोग यूक्रेन में अंधेरे में जीवन-जीन को मजबूर हो रहे हैं। इस बीच इवांका ट्रम्प सामने आयी हैं। वह एक गैर सरकारी संगठन सिटी सर्व के साथ मिलकर प्रभावित लोगों के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने यूक्रेनी लोगों को जनरेटर दान करने का निर्णय लिया है ताकि वे लोग अपने घर पर रोशनी कर सकें। एक जनरेटर की कीमत करीबन 5 हजार डॉलर है और माना जा रहा है कि वे हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली हैं।
इससे पहले सिटी सर्व के साथ मिलकर उन्होंने वहां पर 10 लाख भोजन पैकेट्स और भारी मात्रा में दवाइयां आदि पहुंचायीं थीं। सिटी सर्व के लिए काम करने वाले लोगों ने उन्हें करुणा की देवी की संज्ञा दी है जो दूसरे लोगों के लिए हमेशा सामने आती हैं और मानवाधिकारों के हितों के लिए सदा तत्पर रहती हैं।
मुख्यमंत्री मान के बाद अब उनके वजीर भी करेंगे शादी, आईपीएस पसंद आई
चण्डीगढ़ (मोहित कोछड़)। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मंत्रिपरिषद सदस्यों की शादियों का दौर आरंभ हो गया है। पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विवाह किया। उनके विवाह को लेकर अखबारों की सूर्खियों की स्याही फीकी भी नहीं हुई है कि एक और खुशखबरी आ गयी है। अब उनके वजीर भी शादी कर रहे हैं। आनंदपुर साहिब में उनके विवाह की तैयारियां आरंभ हो गयी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा महकमे को संभालने वाले हरजोत सिंह बैंस विवाह कर रहे हैं। उनको पंजाब कॉडर की आईपीएस डॉ. ज्योति यादव पसंद आयी है और दोनों परिवारों की रजामंदी के उपरांत अब 25-26 मार्च को विवाह की तैयारियां आरंभ हो गयी हैं। 2019 बैच की आईपीएस डॉ. यादव पंजाब कॉडर की अधिकारी हैं और वे लुधियाना में एडीसीपी और वर्तमान में एसपी के पद पर कार्यरत हैं।
सोशल मीडिया पर आईपीएस और मंत्री के विवाह को लेकर समाचारों का दौर आरंभ हो गया है। लोग बधाइयां दे रहे हैं। रोपड जिले में होने वाले कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान सहित अनेक लोग शामिल होंगे।