डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव प्रचार को बड़ा झटका, इवांका पहुंचीं मिस्र

व्हाइट हाउस के लिए तीसरी बार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प को एक बड़ा झटका लगा है। जहां 2020 के चुनावों में इवांका उनकी चुनावी रैलियों में नजर आतीं थीं, इस बार उन्होंने प्रचार से स्वयं को दूर करने का एलान कर दिया है। इस बीच वे मुस्लिम देश मिस्र पहुंच गयी हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रम्प के चुनावी भाषणों में इस्लामिक आतंकवाद मुख्य शब्द रहते हैं।

0
4

न्यूयार्क (टीएसएन)। व्हाइट हाउस के लिए तीसरी बार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प को एक बड़ा झटका लगा है। जहां 2020 के चुनावों में इवांका उनकी चुनावी रैलियों में नजर आतीं थीं, इस बार उन्होंने प्रचार से स्वयं को दूर करने का एलान कर दिया है। इस बीच वे मुस्लिम देश मिस्र पहुंच गयी हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रम्प के चुनावी भाषणों में इस्लामिक आतंकवाद मुख्य शब्द रहते हैं।

छठ मैय्या का उत्सव कल से, तैयारियां आरंभ

2024 के लिए होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने चुनावी प्रचार को आरंभ कर दिया है हालांकि चुनावों को अभी 2 साल का वक्त बाकी है।

वहीं वर्ष 2016-2020 के व्हाइट हाउस कार्यकाल में उनकी आर्थिक, सूचना प्रौद्योगिकी व विेदेश नीति पर मुख्य सलाहकार रहीं इवांका ट्रम्प ने राजनीति से दूर रहने का एलान कर दिया है। इसका अर्थ यह भी है कि 2024 के डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव प्रचार में वे हिस्सा नहीं लेंगी।
इवांका ने व्हाइट हाउस सलाहकार रहते हुए बिना वेतन कार्य किया था और पांच करोड़ महिलाओं के स्वावलंबन के लिए एक बड़ी योजना आरंभ की थी।

 

जंगल में मोर नाचता किसने देखा, कहावत को भी झूठा साबित कर दिया हेमंत सिंगल ने

जहां डोनाल्ड ट्रम्प के निशाने पर अश्वेत ओर इस्लामिक शब्द रहते हैं, वहीं इवांका अश्वेतों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे अफ्रीकी देशों की दौरा ही नहीं बल्कि उनके साथ नृत्य करती भी नजर आती रही हैं।
अब उन्होंने मिस्र में छुट्टियां बिताने का एलान किया है। वे अपनी फैमिली मेम्बर्स अलाबेरा, जोसेफ और थियोडोर आदि के साथ पिरामिड की यात्रा करती हुई सोशल मीडिया पर छा गयीं।

उन्होंने अपनी पिरामिड यात्रा के संबंध में ट्वीट भी किया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ऊंट पर उनकी सवारी को लेकर काफी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

 

हालांकि उनकी यात्रा निजी है और इसको राजनीतिक नजरिये से नहीं देखा जा रहा है। इवांका और उनका परिवार फोटोज के लिए आकर्षित होने वाले मीडिया कर्मियों को भी निराश नहीं कर रहे हैं।

VIASatish Beri
SOURCESandhyadeep Team
Previous articleमहात्मा गांधी मेडिकल मार्केट विवाद : प्रिंसीपल दिवंगत हो गया, नगर विकास न्यास पट्टे जारी करता रहा
Next articleमहात्मा गांधी मेडिकल मार्केट विवाद : स्टाम्पधारियों को डराया-धमकाया और ललचाया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here