पुरानी आबादी में एक सप्ताह में तीसरी बड़ी वारदात, 6 जैड की विष्णु कॉलोनी में मिला जलता हुआ शव

श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में रविवार प्रात: करीबन 6 बजे उस समय सनसनी फैल गयी जब एक जलता हुआ शव देखा गया। पुलिस को इत्तिलाह की गयी। जैड माइनर क्षेत्र से एक युवक के लापता होने की जानकारी भी सामने आ रही है। इन सभी तारों को आपस में जोड़ा जा रहा है जबकि एक सप्ताह के भीतर पुरानी आबादी में यह तीसरी बड़ी घटना है।

0
72
    1. जैड माइनर क्षेत्र से व्यक्ति भी लापता, पुलिस तार को जोडऩे में जुटी

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में रविवार प्रात: करीबन 6 बजे उस समय सनसनी फैल गयी जब एक जलता हुआ शव देखा गया। पुलिस को इत्तिलाह की गयी। जैड माइनर क्षेत्र से एक युवक के लापता होने की जानकारी भी सामने आ रही है। इन सभी तारों को आपस में जोड़ा जा रहा है जबकि एक सप्ताह के भीतर पुरानी आबादी में यह तीसरी बड़ी घटना है।

बावरी समाज को उजाडऩे के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया केस

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी आबादी में मियों की ढाणी की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित राधा स्वामी डेरे के निकट आज प्रात: एक व्यक्ति जलता हुआ मिला। इस क्षेत्र को विष्णु कॉलोनी कहा जाता है। करीबन 6.30 बजे इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पंचनामा कर शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

 

फुटबॉल विश्व कप के मैदान में पहुंची इवांका

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के उपरांत साक्ष्य को खुर्द-बुर्द करने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था और यह प्रयास काफी हद तक सफल हो गया। इस वक्त शव की पहचान नहीं हो पा रही है। जहां शव को जलाया गया, वह काफी सुनसान इलाका है। इस कारण इस मार्ग पर प्रात:काल आवाजाही भी कम रहती है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार घटनास्थल के पास एक रेहड़ी मिली थी। रेहड़ी मालिक की तलाश की गयी तो पता चला कि रात को किसी वक्त यह चोरी हो गयी थी और प्रात:काल जब रेहड़ी मालिक को इसका पता चला तो वह उसकी तलाश कर रहा था। उधर पुलिसकर्मी रेहड़ी मालिक की तलाश कर रहे थे। इस दौरान दोनों आपस में मिल गये। इसके उपरांत लेबर कॉलोनी से लेकर घटनास्थल तक लगे सीसी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया। कैमरे में रेहड़ी पर शव को लाते हुए का घटनाक्रम कैद हो गया। पुलिस की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जांच करने में जुट गयी थीं।

नोजगे स्कूल को लगा फटका : सीबीएसई के नोटिस उपरांत करवायी 90ए की कार्यवाही

उन्होंने बताया कि वहीं यह जानकारी भी सामने आयी कि जैड माइनर क्षेत्र से युवक लापता है। पुलिस उनके घर पर भी पहुंच गयी। परिवार से लापता व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटायी गयी है। हालांकि परिवार के सदस्यों ने अभी तक मोर्चरी में जाकर शव को नहीं देखा है। जांच टीम से जुड़े सदस्यों ने लापता व्यक्ति के घर के आसपास के सीसी कैमरों को ध्यान से देखा।

द सांध्यदीप ने चार घंटे तक निरंतर की पड़ताल

प्रात:काल हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आने के उपरांत द सांध्यदीप की टीम ने भी अपने स्तर पर पड़ताल को आरंभ किया। घटनास्थल पर पहुंचकर उस नोहरे मालिक से भी घटना की जानकारी प्राप्त की, जिसके पीछे शव को जलाया गया था। नोहरा मालिक ने बताया कि प्रात: करीबन 5.30 बजे वह पशुओं का दूध निकालने के लिए आया तो उस समय आग जल रही थी किंतु उसने उस तरफ इस कारण ध्यान नहीं दिया क्योंकि उस इलाके में अक्सर नशेडिय़ों का जमघट लगा रहता है। वह पशुओं का दूध निकालकर अपने घर पहुंचा ही था कि उसके बाद उसको फोन पर यह जानकारी मिली कि जो आग जल रही थी, उसमें एक व्यक्ति के शव को भी जलाया जा रहा था। वह वापिस आया तब तक पुलिस अधिकारी भी आ गये थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था।

रेहड़ी का माजरा भी समझ में आया

घटनास्थल के पास एक रेहड़ी भी मिली थी। पुलिस ने रेहड़ी मालिक को तलाश लिया था किंतु रेहड़ी को वजह सबूत के रूप में पुलिस थाना लेकर नहीं गयी थी बल्कि वह घटनास्थल पर ही देर शाम तक खड़ी थी। पुलिस ने वहां एक कार्मिक की नियुक्ति कर दी थी। वहीं द सांध्यदीप की टीम भी भरतनगर मार्ग पर स्थित लेबर कॉलोनी के क्वार्टर में रहने वाले रेहड़ी मालिक के परिवार से मिली। खत्री साइकिल स्टोर के नजदीक रहने वाले परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात करीबन 11 बजे रेहड़ी को खड़ा किया गया था और सुबह 6 बजे वे उठे तो रेहड़ी नहीं थी। उसकी तलाश आरंभ कर दी गयी। काफी तलाश करने के उपरांत भी रेहड़ी नहीं मिल रही थी तो इस दौरान पुलिसकर्मी भी उनसे मिले और रेहड़ी की पहचान करवायी। इसके बाद उस मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को चैक किया गया तो सामने आया कि प्रात:काल में दो जने रेहड़ी पर शव को ले जाते हुए कैप्चर हुए हैं।

जैड माइनर से युवक लापता

उधर जैड माइनर क्षेत्र से एक युवक लापता है। वह कल स्कूटी सहित लापता हो गया था। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि लापता युवक की लोकेशन को ट्रैस करने के प्रयास जारी हैं। जल्दी ही इस मामले का खुलासा होने की संभावना है।
वहीं एक अन्य अधिकारी का कहना था कि फिजिकल रिलेशनशिप के आधार को मानकर जांच की जा रही है। अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। अपराधी अमीर परिवार से भी नहीं है और शातिर भी नहीं है। इस कारण घटनास्थल के आसपास के इलाके को ही जांच का केन्द्र बनाया गया है। उन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है जो घटना के बाद भूमिगत हो गये हैं। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह के भीतर पुरानी आबादी में यह तीसरी सनसनीखेज घटना है। दो दिन पूर्व ही चांदनी चौक के निकट सरकारी जमीन पर चौक बनाने को लेकर विवाद हो गया था। एक पक्ष इस जमीन पर नजर रखे हुए था तो दूसरा पक्ष उस स्थान पर चौक बनाने के लिए प्रयासरत था। दोनों पक्षों की भिड़ंत हो गयी थी। पुलिस के साथ भी एक गुट की झड़प हो गयी थी। इस उपद्रव के मामले में अनेक लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। उससे पूर्व रवि चौक के निकट एक युवती के घर में प्रवेश कर गोली चला दी गयी थी। इसके उपरांत भी रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था के हालात नहीं सुधरे और आज प्रात: कोई व्यक्ति कर आराम से शव को रेहड़ी पर लाता है और शव को जला कर चला जाता है।
(घटनाक्रम से संबंधित वीडियो सांध्यदीप की वेबसाइट पर उपलब्ध है)

VIASatish Beri
SOURCESatish Beri
Previous articleThe SandhyaDeep E Paper 17-12-2022
Next articleअस्मित को आगे कर पर्दे के पीछे ‘बड़ा गेमÓ खेलना चाहते हैं मुकेश-सुरेश शाह?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here