लूटी गयी ट्रैक्टर-ट्रॉली और नरमा बरामद
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात को हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सबकी अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटायी जा रही है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गुरुवार रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली को लूट लिया गया था। उसमें चार लाख की राशि की नरमा फसल भी भरी हुई थी, जो डबवाली में बेची जानी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक गौरा और विष्णु को बंधक बनाकर उनसे मारपीट की गयी और उसके बाद उनको हरियाणा-पंजाब में फेंक दिया गया।
सादुलशहर की बैंक रॉबरी का नहीं मिला सुराग