Sunday, May 28, 2023
Sunday, May 28, 2023
HomeSriGanganagarसमय दिखता नहीं है, दिखाता बहुत कुछ है : स्वामी ब्रह्मदेव

समय दिखता नहीं है, दिखाता बहुत कुछ है : स्वामी ब्रह्मदेव

अंध विद्यालय परिसर में ही मंदिर है। स्कूल है, जिसमें आंखों और कान-मुंह से दिव्यांग बच्चे शिक्षित हो रहे हैं और अपने जीवन को सफल बना रहे हैं। यह कार्य वे दशकों से करते आ रहे हैं।

श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ मार्ग पर जगदम्बा अंध विद्यालय का संचालन करने वाले स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा है कि उनके नाम से कोई निजी सम्पत्ति नहीं है और न ही ट्रस्ट में उनका कोई रिश्तेदार सदस्य है।

संवाददाता से अनौपचारिक बातचीत में परमहंस स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा, अंध  विद्यालय परिसर में मूक बधिर, आंखों का अस्पताल और विशाल मंदिर का संचालन होता है। यह सभी सम्पत्ति ट्रस्ट की है। ट्रस्ट में उनका कोई रिश्तेदार सदस्य नहीं है। यह जन सहयोग से प्रोपर्टी बनी है और उसका संचालन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि दशकों पहले उन्होंने घर-परिवार में भाई-बहनों, माता-पिता का त्याग करते हुए संत रूपी जीवन को अपनाया था और आज भी उसी रूप में अपना जीवन निर्वाह कर रहे हैं। वे यह भी कहते हैं कि इस संसार में ऐसा कोई प्राणी नहीं है जिससे कार्य करते हुए गुलती नहीं होती। स्वामी यह भी कहते हैं कि अनेक बार समाचार पत्रों में भी यह उल्लेख होता है कि त्रुटि या गलती से गलत नाम प्रकाशित हो गया। उसको यह पढ़ा जाये। उन्होंने कहा कि पत्रकार बुद्धिजीवी वर्ग होता है और वह अपनी गलती को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए अपने समाचार पत्र में ही अपनी त्रुटि को स्वीकार करता है और उसका सुधार करता है।

स्वामी ब्रह्मदेव कहते हैं कि विशाल आंखों का अस्पताल का संचालन हो रहा है। गांवों में भी रोगियों के लिए कैम्प लगाये जाते हैं। वे तो वर्षों से मां भगवती के आदेशानुसार सेवा करते आये हैं और भविष्य में भी वे सेवा करते रहेंगे। आलोचनाओं से वे विचलित नहीं होते।

अंध विद्यालय परिसर में ही मंदिर है। स्कूल है, जिसमें आंखों और कान-मुंह से दिव्यांग बच्चे शिक्षित हो रहे हैं और अपने जीवन को सफल बना रहे हैं। यह कार्य वे दशकों से करते आ रहे हैं।

राजनीति में प्रवेश के सवाल पर उन्होंने कहा, वे कभी राजनीति में प्रवेश की इच्छा नहीं रखते। पूर्व में भी उन्होंने इस बात का खंडन किया है कि वे राजनीति में प्रवेश करना चाहते हैं और भविष्य में भी उनका पॉलिटिक्स में आने का कोई सवाल नहीं है। वे संत के रूप में जो सेवा बन रही है, उसको पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे किसी भी व्यक्ति की आलोचना नहीं करते। जब भगवा पहन लिया जाता है तो उसके उपरांत कोई पराया नहीं होता, सब अपने हो जाते हैं।

जगदम्बा अंध विद्यालय का दशकों से संचालन करते आ रहे स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा, समय किसी को दिखता नहीं है किंतु वो दिखाता बहुत कुछ है। यह वह शिक्षा है जो हर व्यक्ति को हर समय ध्यान में रखनी चाहिये। चाहे किसी का समय अच्छा चल रहा हो या बुरा। जब अच्छा समय नहीं रहता तो बुरा भी नहीं रहता। इस बात का भी काफी महत्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments