Thursday, March 23, 2023
Thursday, March 23, 2023
HomePunjabचरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ से चुनाव हारे, आप का प्रत्याशी उगोके जीता

चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ से चुनाव हारे, आप का प्रत्याशी उगोके जीता

चंडीगढ़, 10 मार्च   पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बरनाला जिले की भदौड़ सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को घोषित नतीजे के मुताबिक, पहली बार चुनाव लड़ रहे उगोके ने चन्नी को 37,558 मतों से हराया।

पंजाब के लोगों का जनादेश विनम्रता से स्वीकार्य : सुखबीर

निवर्तमान मुख्यमंत्री रूपनगर जिले की चमकौर साहिब सीट से भी पीछे चल रहे हैं। वह इसी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह चमकौर साहिब सीट पर कांग्रेस नेता से आठ हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को मतगणना चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments