डोनाल्ड ट्रम्प ने पहली पत्नी को परिवार सहित दी भावभीनी श्रद्धांजली
इवाना ट्रम्प का गत गुरुवार को निधन हो गया था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे और उनका शव सीढिय़ों के नीचे मिला था, इस कारण पुलिस इसको एक दुर्घटना मान रही है। पूर्व में हृदयघात से निधन होना, मीडिया में जानकारी को विभिन्न मंच से उपलब्ध करवाया गया था।
न्यूयार्क। संयुक्त राज्य के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहली पत्नी इवाना ट्रम्प का अन्तिम संस्कार कार्यक्रम रोमन कैथोलिक चर्च के नियमानुसार कर दिया गया। इस गमगीन मौके पर ट्रम्प परिवार के सभी सदस्य तथा फॉक्स न्यूज के अधिकारी भी उपस्थित थे।
न्यूयार्क के मनहट्टन स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में गुरुवार को इवाना ट्रम्प की पार्थिव देह को एक गोल्डन कलर के ताबूत में लाया गया। पूर्व प्रथम महिला मेलिना ट्रम्प, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, इवांका ट्रम्प तथा एरिक ट्रम्प अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित थे। डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पत्नी की पुत्री टिफनी ट्रम्प ने भी अन्तिम संस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। एक विशेष वाहन से जब देह को लाया गया तो उसको चर्च में विशेष प्रार्थना के लिए रखा गया। प्रार्थना के उपरांत अन्तिम संस्कार की क्रिया को पूर्ण किया गया।
पूर्व राष्ट्रपति ने अपने निजी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ पर लिखा, बहुत ही दुखद दिन। इवाना ट्रम्प का गत गुरुवार को निधन हो गया था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे और उनका शव सीढिय़ों के नीचे मिला था, इस कारण पुलिस इसको एक दुर्घटना मान रही है। पूर्व में हृदयघात से निधन होना, मीडिया में जानकारी को विभिन्न मंच से उपलब्ध करवाया गया था।
इवाना ट्रम्प 90 के दशक में एक चर्चित चेहरा थीं और उन्होंने डोनाल्ड के साथ अनेक कमर्शियल विज्ञापन में भी भाग लिया था। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रम्प का रियल इस्टेट का साम्राज्य स्थापित करने में इवाना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। वहीं 2016 के चुनावों में भी पूरे उत्साह के साथ ट्रम्प के समर्थन में प्रचार कर रहीं थी जबकि दोनों के बीच तलाक हो चुका था।
इवांका ट्रम्प के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और एरिक ट्रम्प भी उनकी संतान थे। 2016 से 2020 तक राष्ट्रपति भवन (व्हाइट हाउस प्रशासन) में तीनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। इवांका के प्रति जैरिड कुशनर भी विदेश विभाग के सलाहकार पद पर नियुक्त थे जबकि इवांका ट्रम्प ने आईटी और रोजगार के क्षेत्र में आईटी की भूमिका को निभाया था।