Thursday, March 23, 2023
Thursday, March 23, 2023
HomePunjabपंजाब में आप सरकार के मंत्री शनिवार को शपथ लेंगे: अधिकारी

पंजाब में आप सरकार के मंत्री शनिवार को शपथ लेंगे: अधिकारी

चंडीगढ़,18 मार्च   पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री 19 मार्च को शपथग्रहण करेंगे।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा।

आप के जिन विधायकों के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है उनमें हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, कुलतार संधवान, सरवजीत कौर मानुके, गुरमीत सिंह मीत हायर, बलजिंदर कौर, कुंवर विजय प्रताप सिंह, जीवन ज्योत कौर और डॉक्टर चरणजीत सिंह के नाम प्रमुख हैं।

केरल उच्च न्ययालय ने कांग्रेस नेता की हत्या मामले में पूर्व मंत्री को आरोप मुक्त किया

पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित गत बुधवार को मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटें हासिल हुईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments