गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस हाई अलर्ट, गनर की तलाश में छापेमारी
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को विनोबा बस्ती के पास हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना की जानकारी स्वयं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से ली हैं और आरोपितों की तलाश में सघन अभियान चलाने के आदेश दिये हैं।
एसपी के आदेशों बाद पदमपुर में धरे गये पांच संदिग्ध
श्रीगंगानगर (टीएसएन)। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को विनोबा बस्ती के पास हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना की जानकारी स्वयं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से ली हैं और आरोपितों की तलाश में सघन अभियान चलाने के आदेश दिये हैं।
मंगलवार को विनोबा बस्ती और नई धानमंडी के बीच कार सवार युवकों पर फायरिंग हो गयी थी। गोलियां चलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी। यह मार्ग ऐसा है, जहां पर महिलाओं की शाम को आवाजाही ज्यादा होती है और यातायात भी चरम पर होता है। एक बार भय का माहौल बन गया था। उसी दौरान कोतवाल देवेन्द्रसिंह राठौड़ दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गये।
इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि कार सवार ने मुकदमा दर्ज करवाया है। दोनों गुटों के बीच कुछ समय से रंजिश चल रही है। इससे पहले लालगढ़ थाना क्षेत्र में भी दोनों गुट भिड़ गये थे और वहां पर दो प्रकरण दर्ज हुए थे। यह रंजिश इसके उपरांत सादुलशहर थाना इलाके में भी गयी। वहां भी एक मामला दर्ज हुआ। मंगलवार को फिर से दोनों पक्षों के बीच चल रही तनातनी के बीच गोलियां चल गयीं। वहीं जिला मुख्यालय पर गोलियां चलने की घटना की जानकारी मिलते ही नई धानमंडी के व्यापारियों ने चिंता व्यक्त की है। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा स्वयं इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसपी ने जानकारी ली है और आरोपितों की तलाश में सघन अभियान चलाने के आदेश भी दिये हैं।
एसपी ने इस घटना के तुरंत बाद ही संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के आदेश जारी कर दिये। इसी दौरान पदमपुर में पुलिस ने पांच लोगों को ‘डकैतीÓ की योजना बनाते हुए गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके पास से लोडेड पिस्टल भी बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों के भीतर आदतन अपराधियों की धरपकड़ अभियान आरंभ हो सकता है और उनकी हिस्ट्री बारे भी जानकारी जुटायी जायेगी।